हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home खेल पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद व मार्गदर्शन से कॉलेज का विद्यार्थी कनिष्क चौहान वर्ल्ड कप भी खेल चुका है: डॉ. दिलावर सिंह

    Sirsa News
    पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद व मार्गदर्शन से कॉलेज का विद्यार्थी कनिष्क चौहान वर्ल्ड कप भी खेल चुका है: डॉ. दिलावर सिंह

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में अमित व हर्ष बेस्ट एथलीट घोषित

    Annual Athletics Meet: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन बड़े उत्साह और जोश के साथ हुआ। खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

    समापन समारोह में कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी से चरणजीत इन्सां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

    खेल आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है: डॉ. शशि आनंद

    कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. शशि आनंद ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। दो दिनों तक चली इस एथलेटिक्स मीट में अंकों के आधार पर स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एनसीसी जियोग्राफर हाउस उपविजेता रहा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर एनसीसी व जियोग्राफर हाउस के खिलाड़ी अमित तथा स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स हाउस के हर्ष को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों का भी समान महत्व है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व मार्गदर्शन से कॉलेज का बीए का विद्यार्थी कनिष्क चौहान यहीं तैयारी करते हुए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बना चुका है और वर्ल्ड कप भी खेल चुका है। अब वह आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेलता हुआ नजर आएगा। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. बाबूलाल, सतविंदर सिंह, अशोक कुमार, आशु गर्ग तथा खेल विभाग से अमित कुमार, हरचरण सिंह, अनिल माडा, योगेश कुमार, सुमित, विनोद सहित सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। Sirsa News