Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

ब्लॉक जाखल के गांव रत्ता थेह से निकला पहला दधीचि

बेटी-बेटा एक समान मुहिम के तहत पुत्रियों ने दिया मिठू सिंह इन्सां को कंधा

Manmohan Picture
Published On

जाखल/फतेहाबाद (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से 'अमर सेवा' मुहिम के तहत लाखों अनुयायी मरणोपरांत शरीरदान का संकल्प ले चुके हैं। इस मुहिम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए देहदान करना है, जिससे मेडिकल छात्रों को बेहतर शोध में मदद मिल सके। अब तक हजारों लोग शरीरदान कर चुके हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक जाखल के गांव रत्ता थेह से पहली बार मिठू सिंह इन्सां का मरणोपरांत शरीर दान हुआ है। जबकि पूरे ब्लॉक से अब तक मरणोपरांत 68 शरीर दान हो चुके हैं। Jakhal News

इतना ही नहीं डेरा सच्चा सौदा की मुहिम बेटी-बेटा एक समान के तहत मिठू सिंह इन्सां की अर्थी को कंधा भी उनकी पुत्री लखविंदर कौर इन्सां, सुखविंदर कौर इन्सां, रुकिंदर कौर इन्सां व पुत्रवधू सुखदीप कौर ने दिया है। जानकारी के देते हुए नम्र सेवादार हरदेव कुमार, नम्र सेवादार राजीव मेहता, सोनू इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र इन्सां, संदीप लाड़ी, अरतीश इन्सां ने बताया डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हर कदम मानवता की सेवा को समर्पित है। जो जीते जी रक्तदान व मरणोपरांत शरीरदान करने से पिछे नहीें रहते।

इसी श्रृंखला में ताउम्र डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार रहे गांव रता थेह निवासी 75 वर्षीय मिठू सिंह इन्सां मालिक से अपनी ओड निभाते हुए अपने पंचभौतिक शरीर का परित्याग कर हमेशा हमेशा के लिए परिवार को विछोड़ा देकर सचखंड जा विराजे। मिठू इन्सां के पुत्र सिंह नाबर सिंह इन्सां, भाई सोहन सिंह इन्सां, भतीजा देवेंद्र सिंह इन्सां, जितेंद्र सिंह इन्सां ने उनकी अन्तिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनका पार्थिक शरीर दान करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों को सूचित किया। Jakhal News

शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में मिठू इन्सां के पार्थिव शरीर को डॉ. सदाखत अली नोडल आफिसर, बाडी डानेशन कमेटी श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हैल्थ सार्ईंस पटेल नगर देहरादुन को मेडिकल रिचर्स हेतू दान के लिए भेजा गया है।  मिठू सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर को विदाई देते समय पवित्र नारा, ‘दुनिया में होगा एक ही नाम शाह सतनाम- शाह सतनाम’ जैसे नारों से फूलों से सजी एंबूलैंस में रखा गया। गांव में उनकी शव यात्रा निकाली गई जो गांव की गलियों से होती हुई शक्करपूरा रोड़, मूसा खेड़ा रोड़ के बाद ढेर रोड़ के बाद कुलां रोड़ के पास जाकर समाप्त हुई।

इस अवसर पर गांव सरपंच मूर्ति कौर, उनके पति कुलदीप बैंस, पूर्व सरपंच नाथा सिंह, चंद सिंह, तरसेम सिंगला, ब्लॉक समिति सदस्य रामचन्द्र, एसएनएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष सतपाल इन्सां, गुरमीत टेलर, गुरमेल इन्सां, मुकेश कुमार सिंगला, किसान नेता जगतार सिंह, मिठू सिंह फतेहपुरी, गुरदास सिंह प्रेमी सेवक, काला ग्रेवाल चांदपुरा, कृपाल करंडी, अजायब सिंह, जनटा चांदपुरा सहित सैकड़ों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालू, रिश्तेदार, सगे संबंधी व क्षेत्र से समाजसेवी लोग उपस्थित रहे। Jakhal News

About The Author

Related Posts