हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश Haryana News ...

    Haryana News : अंबाला में बर्बरता! एक रिटायर्ड फौजी ने दिया बहुत बड़ी वारदात को अंजाम!

    Jind News
    सांकेतिक फोटो

    पूर्व फौजी ने मां, जीजा समेत दो मासूमों की हत्या कर दी

    Haryana News : अम्बाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला में एक दिल दहला देने वाली वारदात बरपी है। रविवार रात नारायणगढ़ गांव में जमीन विवाद के चलते एक पूर्व सैनिक ने घर में घुसकर 5 लोगों की हत्या कर दी है। जब आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने उनका विरोध किया तो पूर्व सैनिक ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। भाई की एक बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। Ambala Murder

    वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान हरीश (35), उनकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी (65), 5 वर्षीय बेटी यशिका और 6 महीने का बेटा मंयक के रूप में हुई है। घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि मृतक की बेटी पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर है। नारायणगढ़ पुलिस ने सभी शवों को छावनी सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    2 एकड़ जमीन का चल रहा था विवाद | Ambala Murder

    बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के पास 2 एकड़ जमीन थी, रास्ते को लेकर विवाद था। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार बहस भी हुई। आरोपी उससे खुन्नस रखता था और इसी खुन्नस में उसने अपने भाई, मां समेत भतीजी, भतीजे और जीजा की हत्या कर दी।

    एसपी ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं

    हत्या की सूचना मिलने पर रात 3 बजे पुलिस एसपी अंबाला सुरिंदर सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। साथ ही हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जिसके लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। Ambala Murder

    Joe Biden out 2024 US Presidential Election : जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कदम पीछे हटाए!…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here