प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत 39 करोड़ लोगों को 34800 करोड़ की सहायता

Published On

गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद राशि भी सीधे बैंक खातों में दी गई

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर शुरू की गयी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 39 करोड़ लोगों को 34800 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत 26 मार्च को इस योजना की घोषणा की थी और तब से पांच मई तक यह राशि डिजिटल भुगतान के माध्यम से वितरित की गयी। (PM poor welfare) इस योजना के अतिरिक्त सरकार ने मुफ़्त में अनाज देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही महिलाओं, किसानों और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद राशि भी सीधे बैंक खातों में दी गयी है।

5.57 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को 2785 करोड़ रुपए की राशि हस्तातंरित की गई

इस योजना के तहत पी एम किसान के 8.19 करोड़ लाभार्थियों को 16394 करोड़ रुपए की पहली किश्त दी गयी है। 20.05 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को 10025 करोड़ रुपए हस्तातंरित किए गए हैं।

  • गत पांच मई तक 5.57 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को 2785 करोड़ रुपए की राशि हस्तातंरित की गयी।
  • इस योजना के तहत 2.82 करोड़ वृद्धों , विधवाओं और दिव्यांगों को 1405 करोड़ रुपए हस्तातंरित किए गए हैं।
  • भवन निर्माण से जुड़े 2.20 करोड़ श्रमिकों को 3492.57 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts