हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश शर्मसार: नशे ...

    शर्मसार: नशे में धुत शख्स ने बिजनेस क्लास में बैठी महिला पर किया पेशाब

    Air India News

    नई दिल्ली। न्यूयार्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक अजीब सा मामला सामने आया है। एयर इंडिया यूएस फ्लाइट में सवार एक नशे में धुत व्यक्ति ने बिजनेस क्लास की सीट पर बैठी एक सीनियर सिटिजन महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। देश के विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से घटना की रिपोर्ट मांगी है। डीजीसीए ने बुधवार को कहा, हम एयरलाइन से रिपोर्ट मांग रहे हैं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली जा रहा था।

    क्या है मामला

    एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, जब विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली जा रहा था। इस घटना के बाद, एयर इंडिया ने एक आंतरिक समिति का गठन किया जिसने सिफारिश की कि घटना को अंजाम देने वाले यात्री को “नो-फ्लाई लिस्ट” में रखा जाए। मामले को सरकार द्वारा नियुक्त समिति को जांच के लिए भेजा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here