हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कारोबार विमान ईंधन पा...

    विमान ईंधन पांच प्रतिशत महंगा

    Aircraft Fuel

    नयी दिल्ली। विमान ईंधन की कीमतों में आज से पांच प्रतिशत का इजाफा किया गया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 65 हजार रुपये प्रति किलोलीटर के करीब पहुंच गई है। विमान ईंधन के दाम इस महीने दूसरी बार बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 01 मई को यह सात फीसदी के करीब महंगा हुआ था। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 मई से विमाई ईंधन की कीमत 3,080.25 रुपये यानी 4.99 प्रतिशत बढ़ाकर 64,770.53 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। दो बार में इसका मूल्य 6,965.25 रुपये बढ़ चुका है।

    इसी तरह मुंबई में विमान ईंधन 3,094.12 रुपये यानी 5.17 प्रतिशत महंगा हुआ है और रविवार से इसकी कीमत 62,917.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। कोलकाता में यह 2,650.12 रुपये यानी चार प्रतिशत और चेन्नई में 3,279.05 रुपये यानी 5.20 फीसदी महंगा हुआ है। इसकी कीमत कोलकाता में अब 68,895.86 रुपये और चेन्नई में 66,374.41 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।