हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home रंगमंच अमिताभ को पसं...

    अमिताभ को पसंद आयी कुणाल खेमू की ‘लूटकेस’

    Amitabh Bachchan Post
    अमिताभ बच्चन एक अनूठे अवतार में...

    मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘लूटकेस’ बेहद पसंद आयी है और उन्होंने कुणाल खेमू के अभिनय की तारीफ की है। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी “लूटकेस” डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गयी है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ रसिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज भी हैं। फिल्म को अमिताभ बच्चन ने भी काफी पसंद किया। कुणाल केमू ने अमिताभ बच्चन द्वारा उन्हें भेजा गया एक नोट शेयर किया।

    कुणाल ने ट्वीट कर अमिताभ की लिखावट में एक नोट साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें फिल्म देखकर बहुत मजा आया। नोट में लिखा है, “फिल्म का लेखन, निर्देशन और सह-कलाकारों की अदाकारी बेहतरीन थी। लेकिन तुम सबसे अधिक उम्दा थे। तुम्हारे चेहरे का हर भाव, लहजा सब कुछ बेहतरीन था। अच्छा काम करते रहो और आगे बढ़ते रहो।” कुणाल खेमू ने ट्वीट किया, “ऐसा होता है, मैंने सुना था और पढ़ा था। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि एक दिन मैं भी इस लायक बन पाऊं। अमिताभ बच्चन सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।