पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियार और गोला-बारूद बरामद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा से छह मैगजीन और 91 कारतूस के साथ तीन ए के-47 राइफलें, 04 मैगजीनों और 57 कारतूस के साथ 02 एम-16 राइफल्स और 04 मैगजीन 20 कारतूस के साथ 02 पिस्तौल बरामद की हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 394 किलो 752 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा पार करने के आरोप में 77 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दस पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त 57 मैगजीन, 32 हथियार, 650 कारतूस, छह पाकिस्तानी मोबाइल, 10 पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किये हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts