हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल कुवैत में चमक...

    कुवैत में चमकेगी जिला पंचकूला की बेटियों की तलवार

    7 से 11 नवंबर तक होंगी प्रतियोगिता, कोच संग पहुंचीं विधान सभा

    पंचकूला। (सच कहूँ/चरण सिंह) अगले माह कुवैत में होने वाली एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप में पंचकूला की बेटियों की तलवार चमकेंगी। शहर की इन दोनों खिलाड़ी अनुष्का शर्मा और अनन्या शर्मा ने हरियाणा विधान सभा सचिवालय पहुंच विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से आशीर्वाद लिया। विस अध्यक्ष ने उनकी हौंसला अफजाई की और अपने स्वैच्छिक कोटे से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप कुवैत में 7 से 11 अक्तूबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भारतीय दल के 24 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें से 8 हरियाणा के हैं। पंचकूला की खिलाड़ी अनुष्का शर्मा और अनन्या शर्मा सेक्टर 15 स्थित न्यू इंडिया फेंसिंग अकैडमी के कोच राजीव कुमार से प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पूर्व अनुष्का शर्मा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अनन्या शर्मा भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। वह एशियन तलवारबाजी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है।

    यह भी पढ़ें:– विश्व कार फ्री डे: साइकिल से कार्यालय पहुंचे उपायुक्त, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी दोनों सगी बहनें

    विधान सभा अध्यक्ष से मिलने वे अपने कोच राजीव कुमार और नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी शिव्या अरोड़ा के साथ पहुंचीं। शिव्या अरोड़ा का चयन 29 सितंबर से 4 अक्तूबर तक गुजरात के गांधी नगर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। पंचकूला के सेक्टर-16 की रहने वाली अनुष्का शर्मा और अनन्या शर्मा दोनों सगी बहनें हैं। दोनों चंडीगढ़ के भवन विद्यालय की छात्रा हैं। तलवारबाजी कोच राजीव कुमार ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्तम है और उनसे उन्हें काफी उम्मीद है। राजीव कुमार एनआईएस से प्रशिक्षित कोच हैं और वे इंटरनेशनल रेफरी भी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here