हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Snake: चंपावत में सांप के काटने से बुआ, भतीजे की मौत

    Nainital News
    Snake: चंपावत में सांप के काटने से बुआ, भतीजे की मौत

    चंपावत/नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। Snake Bites: उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में बुधवार को सांप के काटने से बुआ और भतीजे की असामयिक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर के नायकगोठ में रेखा देवी (47) अपने ससुराल आयी हुई थी। वह अपने भतीजे सूरज के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह चार से पांच बजे के बीच घर में सांप घुस आया और बरामदे में सो रहे दोनों लोगों को काट लिया। Nainital News

    इससे घर में कोहराम मच गया। दोनों को तत्काल टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें खटीमा हायर सेंटर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। वन विभाग की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद परिजनों को मुआवजा देने की बात कही जा रही है। Nainital News

    यह भी पढ़ें:– Hathras Accident Updates: हाथरस एक्सीडेंट मामले में हुआ बड़ा खुलासा, खुली रह गई सबकी आंखें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here