हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Governor Band...

    Governor Bandaru Dattatreya: हरियाणवी संस्कृति का आईना है हरियाणा पैवेलियन: बंडारू दत्तात्रेय

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: हरियाणवी संस्कृति का आईना है हरियाणा पैवेलियन: बंडारू दत्तात्रेय

    केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं तंजानिया की संस्कृति मंत्री ताबिया व पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने किया हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Bandaru Dattatreya: हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को केयू तथा केडीबी के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थापित हरियाणा पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति का आईना है जो सभी को हरियाणा की समृद्ध लोक कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करता है। हरियाणा पैवेलियन के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणवी संस्कृति के उत्थान व संरक्षण में सराहनीय योगदान दे रहा हैं। इस सराहनीय योगदान के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा बधाई के पात्र हैं। Kurukshetra News

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ मिलकर हरियाणा की लोक संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व में आम जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, तंजानिया की युवा संस्कृति एवं कला मंत्री ताबिया, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने हरियाणा पैवेलियन में लगे सभी स्टाल का अवलोकन किया। Kurukshetra News

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में हरियाणा पैवेलियन युवा पीढ़ी को अपने राज्य की प्राचीन समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को जानने, समझने तथा उससे जुड़ने का सुगम अवसर प्रदान करती है।उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कार पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा गीता जयंती समारोह में हरियाणा पैवेलियन ग्रामीण संस्कृति की चमक को बिखेर रहा है तथा यह लोक कला एवं संस्कृति का भी समृद्ध संगम है। तंजानिया की युवा संस्कृति एवं कला मंत्री ताबिया मौलिद ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन ग्राम्य संस्कृति का उत्कृष्ट उद्गम है जहां प्राचीन हरियाणावी लोक संस्कृति के बहुआयामी रंगों को प्रदर्शित किया गया है।

    इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, जिला उपायुक्त नेहा सिंह, पदमश्री महावीर गुड्डू, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, कैप्टन परमजीत सिंह, अशोक रोशा, प्रो. विवेक चावला, डॉ. एमके मौदगिल, डॉ. आबिद अली, डॉ. कुलदीप आर्या, हरिकेश पपोसा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– Robbery Case: नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट के आरोपियों को कुछ ही घंटों में किया काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here