हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रक से बैटरी...

    ट्रक से बैटरी व अन्य सामान चोरी

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सीडफार्म निवासी एक व्यक्ति के ट्रक (Truck)  से बीती रात अज्ञात चोरों ने बैटरे व अन्य सामान चुरा लिया, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए थी, यह चोरी की घटना एक आरे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक गुरजीत उर्फ गोपी वासी सीडफार्म ने बताया कि उसने अपना ट्रक पास में ही स्थित बलराज अंगी के लकड़ी के आरे के निकट खड़ा किया था कि रात को अज्ञात चोर उसके ट्रक से दो बडे बैटरे, स्टीरियो और पैन ड्राईव ले गए। वहीं आरा संचालक के बेटे प्रिंस ने बताया कि उन्होंने आरे पर लगे कैमरे चैक किए तो पाया कि कल रात करीब 2 बजे दो अज्ञात चोर वहां आए और ट्रक से सामान निकालकर ले गए। इसकी सूचना सीडफार्म चौकी के इंचार्ज एसआई रमेश कुमार को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– नन्हीं दुनिया स्कूल में पौधारोपण गतिविधि का हुआ आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here