हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुड़ मंडी में...

    गुड़ मंडी में गोदाम के बाहर खड़ी बाइक चोरी

    Kairana News
    sanketik photo

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bike stolen : टाउन की गुड़ मंडी (Gur Mandi) में गोदाम के बाहर खड़ी मोटर साइकिल अज्ञात जना चोरी कर ले गया। इस संबंध में मोटर साइकिल मालिक की ओर से टाउन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुक्कड़ (40) पुत्र हंसराज अरोड़ा निवासी वार्ड 27, गली नम्बर 4, हनुमानगढ़ टाउन ने लिखित रिपोर्ट दी कि उसने 12 सितम्बर को शाम करीब सात बजे अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 13 एसजे 7433 गुड़ मंडी में विजय ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम के आगे खड़ी की थी। वह दुकान में काम कर रहा था। रात 8 बजे के करीब उसने मोटर साइकिल सम्भाली तो नहीं मिली। आसपास तलाश लेकिन मोटर साइकिल का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात जना उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामप्रसाद के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Assembly Elections 2023 Date Live: 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, चुनाव आयोग ने किया तारीखों …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here