हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान इंदिरा गांधी ...

    इंदिरा गांधी नहर में मिले तीन दिन से लापता पिता और दो पुत्रों के शव

    Hardoi News
    सांकेतिक फोटो

    पत्नी के अवैध संबंध व बिना तलाक दूसरी शादी करने से परेशान था युवक

    Suicide: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। रावतसर थाना क्षेत्र के चक 3 आरडब्ल्यूएम से तीन दिनों से लापता शादीशुदा युवक व उसके दो पुत्रों के शव मंगलवार-बुधवार रात्रि को इंदिरा गांधी नहर ( Indira Gandhi Canal) की 84 आरडी से बरामद हो गए। रावतसर थाना पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को नहर से बाहर निकलवाकर रावतसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मोर्चरी कक्ष में पहुंचाया। इस संबंध में रावतसर पुलिस थाना में मृतक युवक की पत्नी, ससुर-सास, पूर्व सरपंच पति सहित पांच जनों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

    परिजनों का आरोप है कि मृतक युवक की पत्नी के किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध थे। मृतक युवक की पत्नी ने तलाक लिए बिना उसी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली, जिससे उसके अवैध संबंध थे। आरोप है कि मृतक युवक को उसके ससुराल पक्ष के लोग, पूर्व सरपंच पति वगैरा दोनों पुत्रों सहित जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी से परेशान होकर मृतक युवक ने 20 अक्टूबर को अपने दोनों पुत्रों के साथ हाथ बांधकर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार हीरालाल (40) पुत्र तुलछाराम नायक निवासी वार्ड 24, रावतसर ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई विनोद कुमार (32) पुत्र हुकमाराज नायक निवासी चक 3 आरडब्ल्यूएम, रावतसर की शादी उर्मिला पुत्री बीरबल राम नायक निवासी अराइयांवाली के साथ हुई थी।

    विनोद के दो पुत्र पार्थ (7) व मानवीर (4) थे। विनोद कुमार रेलिंग बेल्डिंग का कार्य करता था। विनोद कुमार के साथ नेतराम सुथार पुत्र छोटूराम सुथार निवासी खिनानिया तहसील नोहर कार्य करता था। इस कारण नेतराम का विनोद कुमार के घर आना-जाना हो गया। नेतराम के विनोद कुमार की पत्नी के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए। इसकी जानकारी विनोद कुमार को होने पर उसने ऐतराज किया तो नेतराम व उर्मिला देवी ने विनोद कुमार व उसके दोनों पुत्रों पार्थ व मानवीर की हत्या करने की योजना बनाई। इन्होंने विनोद कुमार को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। नेतराम व उर्मिला देवी ने विनोद कुमार को धमकी दी कि वे उसकी व उसके पुत्रों की हत्या कर लाशों के टुकड़े-टुकड़े कर उनका नामों निशान मिटा देंगे। Hanumangarh News

    नेतराम व उर्मिला के अलावा उर्मिला के पिता बीरबल राम, उर्मिला की माता ने मिलकर विनोद कुमार को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इससे विनोद कुमार काफी परेशान हो गया तथा भयभीत रहने लगा। कुछ समय पूर्व उर्मिला अपने पीहर चली गई तथा नेतराम के साथ विवाह कर लिया जबकि विनोद कुमार ने उर्मिला को तलाक देने से इन्कार कर दिया।

    Rajasthan News: दीनगढ़ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

    उर्मिला व नेतराम की शादी करवाने में उर्मिला के पिता बीरबल राम व उर्मिला की माता के अलावा अराइयांवाली के पूर्व सरपंच पति भागीरथ गोदारा ने भी सहयोग किया। इन लोगों ने उर्मिला को विनोद कुमार के पास नहीं भेजा। पूर्व सरपंच पति भागीरथ गोदारा ने विनोद कुमार को धमकी दी कि उसका दिमाग उल्टा है और वह कुछ भी कर सकता हैं। इन लोगों ने 8 सितम्बर को कुछ गुण्डा प्रवृति के व्यक्तियों को विनोद कुमार के घर में भेजकर विनोद कुमार व उसकी माता के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया।

    पत्नी, सास-ससुर, पूर्व सरपंच सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Hanumangarh News

    विनोद कुमार ने शोर मचाया तो अड़ोस-पड़ोस के व्यक्ति भाग कर आए। उन्होंने इन लोगों को पकड़ लिया और रावतसर पुलिस थाना में सूचना दी। पुलिस ने हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट रावतसर में पेश किया जहां से उनको जमानत पर छोड़ दिया। उसके बाद से नेतराम, उर्मिला, बीरबल राम व उर्मिला की माता लगातार विनोद कुमार को धमकी दे रहे थे कि वे उसके व उसके दोनों लडक़ों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे, जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस कारण विनोद कुमार अत्यधिक भयभीत हो गया। इन लोगों ने विनोद कुमार को जीवन लीला समाप्त करने के लिए मजबूर कर दिया। इस कारण 20 अक्टूबर को विनोद कुमार ने अपने दोनों पुत्रों पार्थ व मानवीर को साथ लेकर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी।

    परिवार के लोगों की सूचना पर लखूवाली चौकी पुलिस के जवान इंदिरा गांधी नहर के किनारे से मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व एक कागज को साथ ले गए। उसी दिन से वे विनोद कुमार व उसके पुत्रों की तलाश करते रहे। मंगलवार-बुधवार रात दो बजे विनोद कुमार व उसके दोनों पुत्रों के शव इंदिरा गांधी नहर में मिले। पुलिस ने नेतराम, उर्मिला, उर्मिला के पिता बीरबल राम, उर्मिला की माता व पूर्व सरपंच पति भागीरथ गोदारा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच थाना प्रभारी धर्मपाल कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Rajasthan CET Exam: छात्राओं के उतरवाए गहने, कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here