हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home कैथल कैथल में दिनद...

    कैथल में दिनदहाड़े चली गोली, भाई ने बड़ी बहन की गोली मारकर की हत्या, मौके पर मौत..

    Kaithal News
    Kaithal News : कैथल में दिनदहाड़े चली गोली, भाई ने बड़ी बहन की गोली मारकर की हत्या, मौके पर मौत..

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: अंतरजातीय विवाह से नाराज एक भाई ने अपनी बड़ी बहन को गोली मारकर हत्या कर दी, इसके साथ ही उसकी ननद और सासु को भी गोली मारी गई, दोनों की नाजुक स्थिति को लेकर डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है..

    जानकारी के अनुसार अनिल कुमार नानपुरी कॉलोनी खुराना रोड कैथल ने क्योडक निवासी कोमल रानी से 6 फरवरी को लव मैरिज की थी। जिससे विवाहिता का भाई नाराज था, लड़के के पिता ने बताया कि विवाहितांका भाई व उनके परिजन पहले भी कई बार उनके घर धमकी देकर गए थे, प्रेमी जोड़े को हाई कोर्ट से सुरक्षा भी मिली हुई थी, इसके बाद भी आज आरोपियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन महिलाओं को गोली मार दी। Kaithal News

    बताया जा रहा है कि विवाहिता का आरोपी भाई आज अपनी बहन के घर आया था। कुछ देर अपनी बहन से बात करने के बाद उसने धड़ाधड़ गोलियां चलाना शुरु कर दी, जो गोलियां उसकी बहन कोमल को व कोमल की ननद अंजलि और उसकी सासु कांता को लगी, जिनको उपचार के लिए कैथल सिविल हॉस्पिटल कैंथल में ले गए जहाँ कोमल की मौत हो गई है, इसके बाद नंनद और सास को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया की हमें सूचना मिली थी की नानकपुरी कॉलोनी में गोलियां चली है, जिसकी सूचना पाकर वह मौके पर पहुंच गए थे, आरोपियों द्वारा गोलियां चलाई गई, जिनसे तीन महिलाएं जख्मी हुई थी जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, अभी लड़के के परिवारजनो की स्टेटमेंट ली जा रही है जिसके आधार पर मामला दर्ज कार्यवाही की जाएगी। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: किरण और श्रुति चौधरी के फैसले पर बोली कुमारी शैलजा, ‘‘ज्यादती हुई है’’

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here