Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अपडेट हो गए हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Petrol & Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्तहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.64 प्रतिशत की तेजी लेकर 69.69 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत उबलकर 73.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………पेट्रोल………..डीजल (रुपये प्रति लीटर) | Petrol Diesel Price

  • दिल्ली …………………94.72………………87.62
  • मुंबई …………………104.21………………92.15
  • चेन्नई………………..100.75………………92.34
  • कोलकाता…………….103.94………………90.76

यह भी पढ़ें:– गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौत

About The Author

Related Posts