डीजल 13 पैसे सस्ता, पेट्रोल स्थिर

Published On

नयी दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शनिवार को लगातार चौथे दिन स्थिर रही जबकि डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 82.08 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.04 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। डीजल इन चारों महानगरों में 13-13 पैसे सस्ता हुआ। दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 73.27 रुपये, कोलकाता में 76.77 रुपये, मुंबई में 79.81 रुपये और चेन्नई में 78.58 रुपये रही।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

     महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

  • दिल्ली————82.08(स्थिर)——-73.27(-13 पैसे)
  • कोलकाता———83.57(स्थिर)——-76.77(-13 पैसे)
  • मुंबई————-88.73(स्थिर)——-79.81(-13 पैसे)
  • चेन्नई————85.04(स्थिर)——-78.58(-13 पैसे)

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts