मई में निर्यात में 67.39 प्रतिशत की छलांग

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने और विदेशी बाजारों से मांग आने से मई 2021 में भारतीय निर्यात 67. 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी । मई 2020 में भारतीय निर्यात 19.24 अरब डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में मई तक कुल निर्यात 112.29 प्रतिशत बढ़कर 62. 84 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 29.6 अरब डॉलर था।

आंकड़ों के अनुसार मई 2021 में कुल आयात 68.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38.5 अरब डालर दर्ज किया गया है। मई 2020 में कुल आयात 22.86अरब डालर था। अप्रैल से मई 2021 की अवधि में कुल आयात 110.73 प्रतिशत बढ़कर 84.25 अरब डालर हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 39.98 अरब डालर रहा था। मई 2021 में व्यापार घाटा 6.32 अरब डालर रहा है। इसमें 74.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts