कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट, क्या होगा पेट्रोल सस्ता

Published On

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आयी नरमी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:– अमृतसर में 6 दिन बाद कब्र से निकाला शव, परिजनों को हुआ हत्या का शक

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में (Petrol) पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल (Diesel) 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.37 प्रतिशत उतरकर 80.31 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरकर 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

महानगर…………………………… पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
  • दिल्ली …………………….. 96.72……………………….. 89.62
  • मुंबई ………………………106.31……………………….. 94.27
  • चेन्नई …………………….102.73…………………………94.33
  • कोलकाता ………………… 106.03…………………………92.76

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts