विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर घटकर 575.3 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में भारी कमी आने से 03 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.5 अरब डॉलर घटकर 575.3 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 3.03 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 576.8 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.32 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 507.7 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 24.6 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह गिरकर 43.8 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 6.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 18.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.25 अरब डॉलर हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts