विदेशी मुद्रा भंडार 1.58 अरब डॉलर घटा

Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सप्ताह की बढ़त के बाद गत 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.58 अरब डॉलर गिरकर 611.17 अरब डॉलर पर आ गया। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 23 जुलाई को पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 612 अरब डॉलर के पार पहुँच गया था।16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अबर डॉलर की वृधि के साथ 611.90 अरब डॉलर पर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.12 अरब डॉलर घटकर 567.62 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 4.49 करोड़ डॉलर गिरकर 36.88 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर कम होकर 1.54 अरब डॉलर पर रहा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts