विदेशी मुद्रा भंडार 5.22 अरब डॉलर गिरकर 545.7 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.22 अरब डॉलर घटकर लगातार सातवें सप्ताह उतरता हुआ 545.7 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर कम होकर 550.9 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.7 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 484.9 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 45.8 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 38.2 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह एसडीआर 3.2 करोड़ डॉलर कम होकर 17.7 अरब डॉलर रह गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts