विदेशी मुद्रा भंडार 2.19 अरब डॉलर बढ़कर 631.95 अरब डॉलर पर

Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 फरवरी को समाप्त सप्ताह में पिछले लगातार दो सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 2.19 अरब डॉलर बढ़कर 631.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 4.53 अरब डॉलर कम होकर 629.75 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 04 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.25 अरब डॉलर बढ़कर 568.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 21 करोड़ डॉलर घटकर 39.28 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.1 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 5.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.23 अरब डॉलर हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts