रसोई गैस सिलेंडर 15 रु. महंगा

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। त्यौहारी सीजन में आमजन को एक झटका लगा है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपए का इजाफा कर दिया। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम सिलेंडर की नई कीमत अब 502 रुपए है। नई दरें आज से लागू हो गई। 1 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए थे। दिल्ली में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts