पेट्रोल-डीजल चार दिन बाद फिर हुआ सस्ता
Published On
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के रुख जारी रहने के बीच घरेलू स्तर पर चार दिनों के टिकाव के बाद आज पेट्रोल 22पैसे और डीजल 23पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम होकर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे कम होकर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार शुक्रवार के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आज तेजी देखी गई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:-
शहर पेट्रोल डीजल
- दिल्ली 90.56 80.87
- मुंबई 96.98 87.96
- चेन्नई 92.58 85.88
- कोलकाता 90.77 83.75
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।