पेट्रोल-डीजल और कच्चे तेल पर बड़ी खबर

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गयी है। कच्चे तेली की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम बुधवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.47 प्रतिशत गिरकर 93.85 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.62 प्रतिशत के दबाव के साथ 88.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 144 दिनों से राहत बरकरार है।

घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में चार महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपावली को मोदी सरकार आम जनता को थोड़ी राहत दे सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

   महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

  • दिल्ली…………..96.72……..89.62
  • मुंबई …………..106.31…….94.27
  • कोलकाता ……..106.03…….92.76
  • चेन्नई…………..102.63…….94.24

यह भी पढ़ें – सरकारी क्षेत्र के बैंक बेहतर विकल्प

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts