शेयर बाजार में उछाल से सेंसेक्स 51 हजार अंक और निफ्टी 15 हजार अंक के पार

Published On

मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक स्तर पर रही जोरदार तेजी का प्रभाव घरेलू स्तर पर भी दिखा जिससे मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 584 अंकों की उछाल लेकर के 51 हजार अंक और निफ़्टी 142 अंकों की छलांग के साथ 15 हजार अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का सेंसेक्स इस उछाल के बाद जहां 51,025.48 अंक पर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 15,098.40 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों में जहां लिवाली हुई वही मझोली और छोटी कंपनियों में हुई बिकवाली से बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत घटकर 20,512.22 अंक पर और स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,981.64 अंक पर रहा।

बीएसई में आज कुल 3193 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमे 1257 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और आधे से ज्यादा 1736 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुये जबकि शेष 200 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। बीएसई का सेंसेक्स आज 273 अंक की बढ़त लेकर 50,714.16 अंक पर खुला और दोपहर बाद 51,111.94 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts