IndiGo Crisis: इंडिगो संकट जारी, आज भी कई उड़ानें रद्द

Published On

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 13 उड़ानें या तो रद्द हैं या नहीं चल रही हैं। इनमें आठ प्रस्थान उड़ानें और पांच आगमन उड़ानें हैं। इसी तरह से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आज सुबह आठ बजे तक 16 उड़ानें रद्द होने का ऐलान किया गया। इनमें नौ आगमन और सात प्रस्थान उड़ानें हैं। अन्य शहरों से भी इसी तरह उड़ानें के रद्द होने का समाचार है। उल्लेखनीय है कि इस महीने अब तक इंडिगो की पांच हजार से अधिक उड़ानें रद्द रही हैं।

About The Author

Related Posts