हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल RR vs GT: ट्र...

    RR vs GT: ट्रेंट बोल्ट के छक्के से घायल हुआ कैमरामैन, Rashid Khan ने जीता फैंस का दिल, खूब हो रहा ये वीडियो वायरल…

    Rashid Khan
    कल रात के मैच का दृश्य।

    राजस्थान के खिलाफ गुजरात की नौ विकेट से आसान जीत

    राशिद खान (14/3) और नूर अहमद (25/2) की घातक स्पिन से (RR vs GT) राजस्थान रॉयल्स को मात्र 118 रन पर समेटने के बाद रिद्धमान साहा (41 नाबाद), शुभमन गिल (36) और कप्तान हार्दिक पांड्या (39 नाबाद,15 गेंद) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां खेला गया आईपीएल मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

    वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल इस मैच के दौरान फैंस की धड़कने उस समय बड़ी जब ट्रेंट बोल्ट का एक छक्का सीधा कैमरा मैन के जाकर लगा। हालांकि गेंद कैमरा मैन के सिर पर नहीं लगी, मगर वह काफी देर दर्द से कहराता नजर आया। इस बीच गुजरात के उप-कप्तान Rashid Khan ने अपने शानदार जेस्चर से फैंस का दिल जीता। ओवर खत्म होने के बाद फेंस को टापते हुए राशिद खान कैमरा मैन का हालचाल लेने पहुंचे। ऐसे में कैमरा मैन ने उन्हें इशारा कर बताया कि वह ठीक है जिसके बाद राशिद वापस मैदान पर लौटे।

    https://twitter.com/IPL/status/1654511920077213705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1654511920077213705%7Ctwgr%5Edf9ce747d7aeb4e356e2314cce934bdced125c4e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-rashid-khan-wins-hearts-checks-on-camera-man-after-trent-boult-six-injures-him-in-rr-vs-gt-clash-watch-video-here-8130779.html

    गुजरात दस मैचों में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज | Rashid Khan

    राशिद और नूर की अफगानी जोड़ी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज असहाय नजर आये और मेजबान टीम इस सीजन का अपना सबसे छोटा स्कोर ही बना सकी। बाद में छोटे से लक्ष्य का पीछा गुजरात ने आक्रामक अंदाज में किया। पहले विकेट के लिये 71 रन दसवें ओवर में ही आ गये थे जबकि शुभमन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पांड्या ने राजस्थान के गेंदबाजों की निर्ममता से पिटाई की और लक्ष्य को 37 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। पांड्या ने अपनी तूफानी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये। इसके साथ ही गत विजेता गुजरात दस मैचों में सात जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।

    इससे पहले हार्दिक पांड्या ने टीम(Rashid Khan) को पहली सफलता दिलाते हुए दूसरे ओवर में जॉस बटलर को आठ रन पर पवेलियन लौटाया। पहला झटका लगने के बाद यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिये 37 रन जोड़े, हालांकि यह मैच में रॉयल्स की एकमात्र महत्वपूर्ण साझेदारी थी। जायसवाल 11 गेंद पर एक चौके और एक छक्के के साथ 14 रन बनाकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में रनआउट हो गये, जबकि सैमसन 20 गेंद पर तीन चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रॉयल्स ने सात ओवर में 60 रन पर तीन विकेट ही गंवाये थे, हालांकि मध्य ओवरों में राशिद और नूर की जोड़ी ने मेजबान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here