हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश Pahalgam terr...

    Pahalgam terrorist attack: पहलगाम आतंकी हमले में घायल दम्पती की सहायता को आगे आए मुख्यमंत्री

    Farmers News
    Farmers News: युवा किसानों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा! 25 तक कर सकते हैं आवेदन

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृत

    Pahalgam terrorist attack: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में गम्भीर रूप से घायल हुए जयपुर निवासी दम्पती को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके अनुसार सन्नी खान एवं उनकी पत्नी फराह खान को एक-एक लाख रूपए की अंतरिम आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। CM Bhajan Lal Sharma

    मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि घायल दम्पती के लिए हर संभव मदद और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। घायल युवक के आंख के उपचार के लिए चेन्नई स्थित शंकर नेत्रालय में व्यवस्था की गई है और उनके बेहतर इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में आतंकवादियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं और शोपियां एवं पहलगाम में हुए हमले आतंकवादियों की बौखलाहट का परिणाम हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि घटना के दोषियों को पुलिस और सुरक्षाबल शीघ्र ही कड़ा सबक सिखाएंगे। CM Bhajan Lal Sharma

    मुख्यमंत्री ने आतंकवादी हमले में घायल सन्नी खान से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा आगे भी पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें यथासम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायल दम्पती के परिजन आरिफ पठान से भी बात की तथा समस्त प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। CM Bhajan Lal Sharma

    Naxalites Encounter in Chhattisgarh: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सली ढेर किए…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here