हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना का कहर...

    कोरोना का कहर: देश में अब तक 414 की मौत

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)।  देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के 881 से अधिक नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गयी। इस महीने के 15 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 गुना हो गई है। केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 12 हजार 380 संक्रमित हैं। इनमें से 10 हजार 477 का इलाज चल रहा है और 414 की मौत हुई है। अभी तक कोरोना संक्रमित 1488 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

    • महाराष्ट्र में ही 2 हजार 916 मरीज हैं।
    • देश के हर 4 मरीजों से एक महाराष्ट्र से है।
    • महाराष्ट्र में 232 गुजरात में 116, मध्यप्रदेश में 197, उत्तरप्रदेश में 75 और राजस्थान में 71 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।
    • देश में 12 हजार 380 संक्रमित हैं।
    • 1 हजार 488 लोग ठीक हुए हैं और 414 की मौत हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।