दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल की घोषणा, जानिए क्या है वजह?

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। दुबई जा रहे (FedEx) विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक पक्षी से टकरा जाने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, फेडएक्स विमान उड़ान भरने के बाद एक पक्षी से टकरा गया। (Delhi Airport) इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts