हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जहांगीरपुरी द...

    जहांगीरपुरी दंगों के वांछित आरोपी गिरफ्तार

    Amritsar

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जहांगीरपुरी इलाके के दंगों के वांछित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सांवर उर्फ अकबर को एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘उसका इलाके में आज पीछा किया गया और उसे पकड़ लिया गया।

    अकबर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले के दौरान घायल हुए हेड कांस्टेबल नितिन कुमार की शिकायत पर आरोपी और अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि राजधानी में ‘हनुमान जयंती’ के दौरान अकबर और उसके अन्य आरोपियों पर कथित तौर पर जनता को उकसाने और एक अन्य समूह और पुलिस पर पथराव और कांच की बोतलें फेंकने का आरोप था। दंगों के बाद वह घटनास्थल पर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here