हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ‘वर्ल्ड एनिमल वेल्फेयर डे’

    • ब्लॉक कल्याण नगर ने आवारा पशुओं के हितार्थ उठाया सराहनीय कदम

    • सैंकड़ों आवारा पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर, खिलाया हरा चारा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिवस ब्लॉक कल्याण नगर के डेरा श्रद्धालुओं ने ‘वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे’ पर पशु सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए। जिनमें मुख्य रूप से शहर में आवारा घूूम रहे सैकड़ों पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पहनाए गए। इसके अलावा आवारा पशुओं को हरा चारा भी डाला गया। सेवादारों के इस सराहनीय कार्य की शहरवासी दिल खोलकर प्रशंसा कर रहे हैं। ‘वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे’ पर ब्लॉक कल्याण नगर के सेवादारों ने ‘‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’’ का इलाही नारा लगाकर रिफलेक्टर लगाने के कार्य की शुरूआत की। इसके पश्चात सेवादारों की अलग-अलग टीमों ने शहर में अलग-अलग जगह जाकर आवारा घूूम रहे पशुओं के गले में पीले रंग की रिफ्लेक्टर की पट्टी बांधी।

    यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र के विदर्भ में गूंजा रामनाम

    ताकि सर्दियों में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कुछ कम हो सकें और पशु भी सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा सेवादारों की कुछ अन्य टीमों ने पशुओं को हरा चारा डाला। ब्लॉक कल्याण नगर के 15 मैंबर यादविन्द्र इन्सां व प्रवीण इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं पर चलते हुए जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसलिए आज ब्लॉक के सेवादारों ने वर्ल्ड एनिमल वेलफेयर डे पर पशुओं की सार लेते हुए उन्हें हरा चारा खिलाया है। साथ में उनके गले में रिफ्लेक्टर भी बांधे हैं। उन्होंने कहा कि रिफ्लेक्टर बांधने का कार्य आगे भी जारी रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here