हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने में मददगार बनी संगत

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पानीपत की साध-संगत निरंतर आशीर्वाद मुहिम के तहत गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने में मददगार बन रही है। इसी के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक की साध-संगत ने गरीब लड़की की शादी में घरेलू जरूरत का सामान देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है।

    यह भी पढ़ें:– सरसों की फसल पर पड़ी सर्दी की मार: फसल बर्बाद

    जानकारी देते हुए सुजान बहन सुमन इन्सां ने बताया कि तहसील कैंप के भगत नगर के रहने वाली पूजा पुत्री सोनू की 25 जनवरी को शादी तय हुई है परिवार गरीब है। पूज्य हजूर पिता जी के वचनों पर चलते हुए आज पूजा की शादी के लिए साध संगत ने जरुरत का सम्मान देकर सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले सैकड़ों गरीब परिवार की लड़कियों के हाथ पीले करवाने में जिला पानीपत की संगत ने अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के भाई व बहने मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here