बाड़मेर का कब्रिस्तान को संगत ने किया चकाचक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बाड़मेर।(सच कहूँ न्यूज) सफाई महा अभियान की शुरूआत पूज्य गुरु जी द्वारा सुबह 10:30 बजे के करीब की। जैसे ही पूज्य गुरु जी ने सफाई महा अभियान को हरी झंडी दी वहीं राजस्थान के अन्य स्थानों पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादार सफाई अभियान में जुट गए। वहीं बाड़मेर का कब्रिस्तान को संगत ने चंद मिनटों में चकाचक कर दिया। उधर डेरा सच्चा सौदा राजस्थान के श्रद्धालुओं ने शनिवार को पिंकसिटी जयपुर सहित पूरे प्रदेश के हर गांव, शहर व संभाग को स्वच्छता की अनुपम सौगात देकर कीर्तिमान रच दिया। इस खुशी में पूरे राजस्थान में एक साथ चले इस सफाई महाभियान की शुरूआत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने यूपी के शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से वर्चुअली स्वयं झाड़ू लगाकर और सफाई महाअभियान से संबंधित स्लोगन लिखे गुब्बारे आसमान में छोड़कर किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts