हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    भीषण गर्मी में यात्रियों की प्यास बुझा रहे डेरा अनुयायी

    Humanity

    ऐलनाबाद(सच कहूँ/सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक ऐलनाबाद की साध-संगत ने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी छबील लगा दी है। ताकि गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। बता दें कि पिछले 4 वर्षों से डेरा श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर यह सेवा कर रहे है।

    ब्लॉक के सेवादार ओमप्रकाश इन्सां, डॉ रूप सिंह इन्सां, समाजसेवी गोविंद टाटिया, किशन लाल सैनी, सरदार जगविंदर सिंह नामधारी, दुर्गा प्रसाद, मास्टर जयपाल इन्सां, साहब राम ने बताया कि ऐलनाबाद ब्लॉक की साध-संगत व अन्य लोगों के सहयोग से भीषण गर्मी के दौरान शीतल जल से राहगीरों की प्यास बुझाकर इन्सानियत का फर्ज अदा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरू में 40-50 पानी के कैंपर लगते हैं लेकिन बाद में धीरे-धीरे इनका आंकड़ा 100 के ऊपर तक पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि इस लंबी दूरी की लाइन पर सिर्फ हरियाणा क ा एकमात्र स्टेशन ऐलनाबाद है। जहां गाड़ी ठहराव होने पर सभी यात्रियों की प्यास बुझाई जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।