ह्यूस्टन-क्षेत्र अपार्टमेंट में लगी आग, तीन की मौत

Published On

दो महिलाएं और एक लड़का लापता

क्रॉस्बी (अमेरिका)। ह्यूस्टन-क्षेत्र अपार्टमेंट परिसर के एक हिस्से में लगी आग में तीन लोग मृत पाए गए हैं। हैरिस काउंटी फायर मार्शल के कार्यालय प्रवक्ता राहेल मोरेनो ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि मारे गए तीनों लोग अपार्टमेंट में रहते थे। शेरीफ के सहायक थॉमस गिलिलैंड ने पहले कहा था कि आग लगने के बाद से दो महिलाएं और एक लड़का लापता हैं।

गिलिलैंड ने बाद में बताया था कि ऐसा लगता है कि पीड़ित आग के शिकार हो गए हैं। पोस्टमार्टम का आदेश दिया गया है। पीड़ितों का नाम और ब्यौरा तत्काल जारी नहीं किया गया है। मोरेने ने बताया कि आग लगने के कारण एक इमारत की आठ इकाई जल गई है। उन्होंने बताया कि एक दूसरे इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts