इमरान के शपथग्रहण समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू आमंत्रित

Published On

कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने शपथग्रहण समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियों सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया है। डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद खान के हवाले से बताया कि पार्टी ने 1992 विश्वकप क्रिकेट टीम को भी आमंत्रित किया है।

उल्लेखनीय है कि 1992 में इमरान की कप्तानी में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता था। श्री जावेद के मुताबिक श्री खान का शपथग्रहण समारोह को 18 अस्त को होगा, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts