अब्बास के साथ काम करने को तैयार हैं: कुशनेर

Published On

डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर

यरुशलम (Varta):

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार एवं दामाद जारेड कुशनेर ने कहा है कि वह फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमौद अब्बास के साथ काम करने को तैयार है। फिलिस्तान के एक अखबार में रविवार को प्रकाशित हुए साक्षात्कार में श्री कुशनेर ने कहा, “अगर श्री अब्बास चाहे तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं।”

श्री ट्रम्प की बेटे इवांका ट्रम्प के पति कुशनेर ने अपने साक्षात्कार में फिलिस्तीन निवासियों को स्पष्ट संदेश दिया, “आप लोग एक उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं। अब समय आ गया है कि इजरायल और फिलिस्तीन के नेता अपने नेतृत्व को मजबूत करें और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करें, भय का नहीं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts