चीन में विस्फोट से छह लोगों की मौत

Published On

झेंगझू (एजेंसी)

चीन के हन्नान प्रांत स्थित बायोटेक कार्यशाल में बुधवार की शाम हुये विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय आपातकाल प्रबंधन ब्यूरो ने बताया कि बुधवार की शाम 7.50 बजे वेइशी काउंटी में ज़ूमी बायोटेक कंपनी लिमिटेड में विस्फोट होने से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। ब्यूरों के अनुसार विस्फोट में घायल पांच लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुयी है। कंपनी के प्रमुख को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts