विदेशी मुद्रा भंडार 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forign reserve) पिछले चार सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.2 अरब डॉलर घटकर 637.5 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 577 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.27 अरब डॉलर रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर कम होकर 5.23 अरब डॉलर रह गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts