हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खाजूवाला के च...

    खाजूवाला के चार सेवादारों ने बीकानेर में किया रक्तदान

    Blood-Donation

    घड़साना (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए खाजूवाला ब्लॉक के सेवादारों द्वारा चार यूनिट रक्तदान किया गया। बताया गया खानूवाली निवासी सुरजीत सिंह का सड़क दुर्घटना में एक टांग व एक हाथ बुरी तरह फैक्चर हो गया था। दुर्घटना में अत्यधिक रक्त बहने के कारण इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रक्त की आवश्यकता बताई।

    जिस पर सुरजीत सिंह के परिवार वालो ने खाजूवाला के सेवादार जगदीश इन्सां व डॉ धर्मेंद्र इन्सां से संपर्क कर बीकानेर में ब्लड की आवश्यकता बताई।जिस पर सेवादारों ने खाजूवाला से गाड़ी लेकर 125 किमी दूर बीकानेर ट्रॉमा सेंटर ब्लड देने पहुच गए। ट्रोमा सैंटर में जगदीश इन्सां, जगसीर इन्सां, श्रीराम व ईशु चारों सेवादारों ने खूनदान कर इंसानियत की मिशाल पेश की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।