हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत ने राजव...

    गहलोत ने राजवी एवं दिलावर के स्वस्थ होने की कामना की

    Gehlot wished Rajawi and Dilawar to be well

    जयपुर l राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरपत सिंह राजवी एवं मदन दिलावर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं। गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह कामना की। उन्होंने कहा कि पता चला है कि भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी और मदन दिलावर वैश्विक महामारी कोरोना पीड़ित पाये गये है। उन्होंने उनके स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की।

    उल्लेखनीय है कि दिलावर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल हुए और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों जो एक होटल में ठहरे हैं, दिलावर वहां भी बैठकों में शामिल रहे थे। अब उनके कोरोना पॉजीटिव आने से भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।