हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    पंजाब में इंटरनेट बंद है फिर भी डेरा श्रद्धालुओं ने ऐसा मानवता भलाई कार्य किया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा

    Saint Dr. MSG
    Saint Dr. MSG स्वांती बूंद दर्श की देकर खत्म करी प्रतीक्षा...

    सच कहूँ/सुनील चावला
    समाना। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए समाना व मवीकलां के डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला की संभाल कर व उसे उसके परिवार से मिलवाकर इंसानियत का फर्ज निभाया है।
    जानकारी देते हुए अमित इन्सां ने बताया कि ब्लॉक मवीकलां के सेवादार हरदीप इन्सां, हरप्रीत इन्सां व रमन इन्सां को गांव कुलरां में घग्गा रोड के नजदीक सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई दिखाई दी। उक्त महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। उन्होंने इस संबंध में ब्लॉक समाना के 85 मैंबर गुरचरन इन्सां, 15 मैंबर राम लाल इन्सां व गगन इन्सां को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी अवगत करवाया और फिर महिला को पिंगला आश्रम में पहुंचाया गया।

    उक्त महिला के पास से मिले सामान की जांच की गई तो उसमें से एक आई कार्ड मिला, जिसमें उक्त महिला का नाम पुना देवी निवासी गांव बडाली, जिला पटियाला पता चला। सेवादारों ने गांव बडाली के प्रेमी सेवक कृष्ण इन्सां से संपर्क किया व परिजनों का पता लगाने के लिए कहा। ऐसे में महिला के देवर लीला राम से बात कर उन्हें यहां बुलाया गया व जिम्मेवार सेवादारों की मौजूदगी में उक्त महिला को उसके परिवार को सौंप दिया।

    punjab

    लीला राम ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व समूह डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं थी कि हमारी भाभी घर से चली गई है। हमें तो यही था कि इनका बेटा पातड़ां में रहता है व उक्त महिला उनके पास ही गई होगी। उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारा अधूरा परिवार फिर से पूरा हो गया है।

    बिछुड़ों को परिवार से मिलवाना महान कार्य: डॉ. शामलाल

    पिंगला आश्रम के मुख्य सेवादार डॉ. शाम लाल ने डेरा सच्चा सौदा के समूह सेवादारों का धन्यवाद किया व कहा कि कई सालों से पिंगला आश्रम में सेवा कर रहा हैं। प्रतिदिन सेवादार सड़क पर घूम रहे मंदबुद्धियों को पिंगला आश्रम पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार का बिछुड़ा यहां पहुंचता है और जब कोई परिवार अपने बिछुड़े से मिलवा देता है तब उनके चेहरे पर जो खुशी दिखाई देती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज एक अधूरा परिवार फिर से पूरा परिवार हो गया है।

    उन्होंने कहा कि इस खुशी का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को जाता है, जो दिन-रात एक कर मानवता भलाई की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धन्य हैं सेवादार जो मानवता भलाई के कार्य प्रमुखता से कर रहे हैं और मैं सजदा करता हूँ पूज्य गुरू जी को, जिनके नक्शे कदमों पर चलते हुए सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में डटे हुए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here