सेहतमंद रहना है तो खाएं पौष्टिक भोजन

Published On
स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन खाना निहायत आवश्यक है। वैसे तो मनुष्य का स्वभाव है जो कुछ उसे खाने में स्वादिष्ट लगता है उसे वो सीमित मात्रा से अधिक खाता है, यह बिना सोचे कि क्या वो जो खा रहा है, पौष्टिक भी है या नहीं जबकि शोधकतार्ओं ने यह साबित किया है कि हैल्दी बॉडी और हैल्दी माइंड के लिए हैल्दी फूड खाना बेहद जरूरी है। शोधकतार्ओं के अनुसार कुछ बेसिक बातें ध्यान में रखते हुए आप हैल्दी फूड खा सकते हैं।
शोधकतार्ओं ने साबित किया है कि इंसान को विटामिन्स युक्त डाइट प्रतिदिन लेनी चाहिए। जो लोग नियमित विटामिन ई या मल्टी विटामिन्स के सप्लीमेंट लेते हैं ऐसे लोग कोलोन कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं। विटामिन्स की प्रचुर मात्रा फलों और सब्जियों में होती है इसलिए इन्हें अपनी डाइट में प्रमुख स्थान दें।
टमाटर में लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है। टमाटर का सेवन प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कम करता है। इसलिए अन्य सॉस के स्थान पर घर का बना टमाटर सॉस खाएं और पनीर की मात्रा भी कम लें।
प्याज से शरीर को फ्लैवनाइड मिलता है जो हार्ट को बीमारियों से दूर रखने में सहायक होता है। प्याज सलाद के तौर पर अवश्य खाएं। कच्चा प्याज पके हुए प्याज के मुकाबले अधिक लाभप्रद होता है इसलिए कच्चे प्याज को सलाद में जरूर स्थान दें।
सेब छीलकर न खाएं। इन्हें अच्छी तरह धोकर, पोंछकर छिलके सहित खाएं। छिलकों में न्यूट्रिएंटस और फाइबर अधिक होता है। इनके सेवन से शरीर को प्रचुर मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है जो पेट की सफाई के लिए उत्तम होता है। संतरों को छीलें पर अन्दर वाले फाइबर समेत संतरा खाएं।
दोपहर के खाने के बाद बहुत से लोग सीधा रात्रि को ही भोजन लेते हैं बीच में वो कुछ नहीं खाते। इससे एसिडिटी की शिकायत हो सकती हैं। दो मुख्य आहारों के बीच फल, दही, ब्रेड जो पसन्द हो वो लें ताकि अधिक अन्तराल से शरीर को हानि न हो।
गर्म खाने या सिजलर्स के साथ कोल्ड डिंÑक न लें। कोल्ड ड्रिंक शरीर को कोई लाभ नहीं पहुंचाता बल्कि हानि पहुंचाता है इसलिए कोल्ड ड्रिंक से बचें। यदि कुछ पीने का मन हो तो ब्लैक टी लें। इसमें अधिक एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते। वैसे फलों के जूस, छाछ, लस्सी शरीर को अधिक पोषक तत्व देते हैं।
मीठे के बिना खाना अधूरा सा लगता है। डेजर्ट्स में अधिक भारी न लें नहीं तो पेट अधिक भरा भरा लगेगा। खाने के बाद गुड़ खाना सबसे उत्तम होता है। वैसे आप कस्टर्ड, हल्की कड़ी खीर, फ्रूट क्रीम, आइसक्रीम आदि भी खा सकते हैं।
खाने से आधा घंटा पहले दो गिलास पानी पीना शरीर को लाभ पहुंचाता है क्योंकि पानी पीने से पेट भरा भरा लगता है जिससे आप भूख से कम खाना खाते हैं। इससे आप अपने वजन पर भी काबू पा सकते हैं।
गर्म पानी शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम और फैट्स निकालने में मदद करेगा। गर्म पानी वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद होता है।
-सरोज कपूर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts