हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राष्ट्रीय राज...

    राष्ट्रीय राजधानी में लू का प्रकोप जारी, तापमान 43 डिग्री

    Sri Ganganagar
    Sri Ganganagar: तपा श्रीगंगानगर पारा 47.6 विद्युत खपत 500 यूनिट के पार

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में सोमवार को लू का प्रकोप जारी रहा और झुलसाने वाली गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने हालांकि राजधानी दिल्ली में दिन के दौरान हल्की बारिश और आम तौर पर बादल छाए रहने के संकेत दिए।

    मौसम विभाग ने बुलेटिन में बताया कि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। राजधानी में लू जैसी स्थिति 15 जून तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 08:30 बजे न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो समान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत दर्ज की गई।

    विभाग के साप्ताहिक पूवार्नुमान के अनुसार गुरुवार से रविवार के बीच गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है और बुधवार से रविवार के बीच अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। पूर्वी दिल्ली में स्थित राष्ट्रमंडल खेल परिसर में कल अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here