Cleaning Tips: बरसात के मौसम में गंदी और पीली पड़ जाती है बाथरूम की टाइल्स, तो आजमाएं ये उपाय

Published On

Bathroom Cleaning Tips For Shining Tiles: पूरे घर की साफ सफाई के साथ-साथ बाथरूम की सफाई और हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं, किचन और बाथरूम घर के 2 खास हिस्से होते हैं, जहां अगर जरा सी भी गंदगी हो तो इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता हैं, आजकल लगभग हर घर के बाथरूम में टाइल्स लगी होती हैं, जिन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी होता हैं। दरअसल लंबे समय तक साफ-सफाई ना करने की वजह से ये टाइल्स पीली पड़ने लगती हैं, जिससे बाथरूम बहुत ही गंदा और अनहाइजीनिक लगने लगता हैं, इसलिए आज हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपके बाथरूम में लगी टाइल्स एकदम साफ हो जाएगी। Cleaning Tips

Tree Farming: इस पेड़ की खेती से होगी लाखों रुपये की कमाई, किसान आशु त्यागी, सुमित त्यागी, ने दी इस फसल बारें जानकारी…

बेकिंग सोडा से करें साफ |Cleaning Tips

यूं तो टाइल्स को साफ करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार टाइल्स पर लगे दाग इतने जिद्दी होते है, जिन्हें क्लीनिंग प्रोडक्ट की मदद से भी साफ नहीं किया जा सकता। ऐसी कंडीशन में किचन में मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता हैं, जी हां बेकिंग सोडा की मदद से टाइल पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को क्लीन किया जा सकता हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

बेकिंग सोडा से टाइल को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें, फिर इसे स्प्रे बोतल में भर लें, अब इसे बाथरूम की टाइल पर छिड़क दें और 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, बाद में स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए टाइल को साफ करें।

ब्लीच से चमकेंगी टाइल्स | Cleaning Tips

बाथरूम की टाइल को चमकाने के लिए ब्लीच का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, ब्लीच से टाइल को साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पानी ले और उसमें 8 से 10 चम्मच ब्लीच मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब इस मिक्सचर को बाथरूम में दाग वाले हिस्से पर अच्छे से फैला दें और कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर थोड़ा टाइम बीतने के बाद किसी कपड़े की मदद से टाइल को अच्छे से पोंछ दें। इससे सारे दाग निकल जाएंगे और टाइल्स चमक जाएंगी।

सिरका भी चमका देगा आपकी टाइल | Cleaning Tips

बता देगी सिरके में मौजूद सिट्रिक एसिड जिद्दी दागों को काटने का काम करता है। सिरके की मदद से बाथरूम की टाइल्स को भी मिनटों में चमकाया जा सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

सिरके से बाथरूम को क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी गर्म पानी ले और इसमें एक कप व्हाइट विनेगर मिक्स करें। इसके बाद बाथरूम की टाइल्स को सबसे पहले पानी और झाड़ू की मदद से साफ करें। अब कपड़े और स्क्रबर को सिरके वाले पानी में डुबोकर उससे बाथरूम की टाइल्स को रगड़े। जब टाइल्स के सारे दाग निकल जाएं, तो साफ पानी से उन्हें धो लें और फिर सूखे तौलिए की मदद से पोंछ दें।

About The Author

Related Posts