डेरा अनुयायियों ने जरूरतमंद कन्या की शादी में किया सहयोग

Published On

सच कहूँ/सन्नी कथूरिया पानीपत। मुश्किल वक्त में किसी दूसरे के काम आना ही सच्ची इंसानियत है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक पानीपत की साध-संगत ने जरूरतमंद कन्या की शादी में जरूरत का सम्मान देकर सहयोग किया।

ब्लॉक के सेवादार सुमन इन्सां ने बताया कि पानीपत की तहसील कैंप की रहने वाली एक गरीब कन्या की शादी के बारे में पता चला तो संगत के जिम्मेदार सदस्यों ने लड़की के परिवार जाकर देखा और लड़की की शादी में परिवार वालों को कोई मुसीबत ना आए इसके चलते संगत ने मिलकर कन्या की शादी में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि कन्या के परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। परिवार वालों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां और पानीपत साध-संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर तारावंती इन्सां, सुमन इन्सां, विना इन्सां, गोपीचंद इन्सां, रमेश इन्सां अवसर पर मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts