कोलकाता में धूमधाम से मनाया महापरोपकार माह

Published On

कोलकाता (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 32वां गुरुगद्दीनशीनी महा परोपकार माह विश्वभर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहाँ डेरा सच्चा सौदा, सिरसा आश्रम में आयोजित भण्डारे की नामचर्चा में लाखों मुरीदों ने शिरकत की वहीं कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में साध-संगत ने अपने सतगुरु के प्रेम में गुरुयश गाकर नामचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद साध-संगत ने अपने सतगुरु पर दृढ़ विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य किए। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने 23 सितंबर 1990 को पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को अपना रूप बनाते हुए पावन गुरुगद्दी की बख्शिश की थी। इस पूरे महीने को करोड़ों साध-संगत पावन पर्व की भांति मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है।

यह भी पढ़ें – पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की सभी चिट्ठी एक साथ

Kolkata

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts